13 से 19 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 13 Feb 2022 12:00:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 से 19 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


13 से 19 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता संभव। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। प्रयासरत क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
वृषभ-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।      
मिथुन-नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। कसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। मन कई चिंताओं से प्रभावित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रख वक्त का इंतजार करें। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। परिस्थितियां बदल गई है और कुछ नई चुनौतियां सामने है। अत: भौतिक और नये तरीके से इनका सामना करने की आवश्यकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।      
सिंह-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। इसे सुधारें। घरेलू उलझनों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। लंबी दूरी की यात्रा संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। रोजगार में आकस्मिक परिवर्तित स्थितियां अरुचिकर लगेंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   
कन्या-इस सप्ताह उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। परिजनों की बातों का बुरा न माने। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों के बार में भी आपकी सक्रियता नजर आएगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है।      
तुला-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। बचकाना स्वभाव को नियंत्रित करें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।  
वृश्चिक-इस सप्ताह उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास संभव। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता संभव। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।   
धनु-इस सप्ताह आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे।
बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव।  उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए  राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेेगी।
मकर-इस सप्ताह अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायी है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
कुंभ-इस सप्ताह कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। विषम स्थितियों में धैर्य से काम लें। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। कार्यक्षेत्र में नई युक्तियों एवं आधुनिक ढ़ंग से विकास का मार्ग बनाएंगे। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment