शनिवार, 12 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 12 Feb 2022 01:34:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 12 फरवरी, 2022 का राशिफल


शनिवार, 12 फरवरी, 2022 का राशिफल

मेष : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से परेशान होंगे। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। संघर्ष के इन दिनों
में धैर्य और हिम्मत से काम लें।
बृषभ : गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित करें। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन
परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा।             
मिथुन : नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नये कार्यों से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा।  भविष्य संबंधी
योजनाएं मन में प्रभावित होंगी।
कर्क : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। निकट  संबंधों में पारदर्शी बनें। आकस्मिक कई तनावों से मन प्रभावित होगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य मिलेगा।
शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।            
सिंह : धार्मिक व पारंपरिक कायरें में मन केंद्रित होगा। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। जीविका
क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।   
कन्या : नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें। मन अच्छे विचारों से प्रभावित रहेगा। नई ऊंची महत्वाकांक्षा प्रगति के लिए प्रेरित
करेंगी।              
तुला : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। बीते समय के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें। पारिवारिक
दायित्वों की समय से पूर्ति होगी।             
वृश्चिक : मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। मन पर नियन्तण्ररखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। अचल
सम्पत्ति की लेने की योजना बनेगी।  
धनु : मन धनागम की नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मन में  संबंधियों के प्रति शंका या कटुता उत्पन्न करेगी। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी का
भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।             
मकर : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतितत होगा। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे।
सुख-दुख को छोड़ परिजनों का ध्यान रखें।            
कुंभ : किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष
योगदान होगा।             
मीन : कुछ आर्थिक देनदारी मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। कर्जदारों से मन परेशान रहेगा। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। पुरानी बातों को भूलकर
वर्तमान के साथ समझौता करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment