14 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 14 Feb 2022 02:08:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 फरवरी, 2022 का राशिफल।


14 फरवरी, 2022 का राशिफल

मेष: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़कर भौतिक जीवन का अनुसरण करें।       
बृषभ: कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।         
मिथुन: कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। भविष्य के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन को अरुचितकर लगेगा।         
कर्क: वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंतण्ररखें। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।     
सिंह: पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बन रहे हैं।         
कन्या:  पुरानी बातों को भूल नये समय का स्वागत करें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।      

तुला: कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।       
वृश्चिक:  लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं।         
धनु: आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। संबंधों में सरल व सहनशील बने। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।  

मकर: पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।       
कुंभ: बकाया धन प्राप्ति का योग बन रहा है। खान-पान में परहेज रखें। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।       
मीन: घरेलू कायरे में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायरे में गंवायेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment