सोमवार, 10 जनवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 10 Jan 2022 12:00:16 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 10 जनवरी, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 10 जनवरी, 2022 का राशिफल

मेष: सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
बृषभ: महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है। ध्यान रहे कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध बिगड़ने न पाए। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी।                
मिथुन: सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।  परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।         
कर्क: मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लांछन के योग हैं। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा।
सिंह: व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य व लापरवाही न बरतें।
कन्या: कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा।          

तुला: नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।  शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं।
वृश्चिक: किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।          
धनु:  अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।                
मकर: लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें।   
कुंभ: वर्तमान में कठिनाईयों का सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगा से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।  
मीन:  संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment