9 से 15 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 से 15 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 9 से 15 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। मन को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता को बढ़ाकर प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य संबंधी कुछ आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
मिथुन-दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी भूल से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ विषम समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।
कर्क-एक तरफ परिवार में स्थिति सुखद होगी, वहीं दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता होगा। नई स्थितियों से प्रतिभाओं का संचार होगा। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
सिंह-इस सप्ताह संघर्ष के साथ नई सफलताएं भी मिलेंगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। हर स्थिति में सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बनाये रखेकं। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में खुशहाली होगी।
तुला-बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। ऐसा नहीं होता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में विवेक से कार्य करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कायार्ें को हल करने मे प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न छोड़ें।
वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति की अनुभूति करेगा। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र की ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु केंद्रित हों। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति होगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। संवेदनशील मन किसी नई दिशा में प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।
धनु-अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। आकस्मिक मिले किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।
काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। हड़बडी में कार्य करने से नुकसान संभव। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। व्यवहार कुशलता से संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल समय रह सकता है। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
कुंभ-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नये उपायों पर केंद्रित होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
मीन-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: इसके साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को कुशलता से अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
Tweet![]() |