शुक्रवार, 7 जनवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 7 जनवरी, 2022 का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 7 जनवरी, 2022 का राशिफल |
मेष : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। भावनात्मक अभिब्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
बृषभ : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय के आसार है। किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
कर्क : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।
सिंह : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। निकटस्थ संबंधों में मधुरवाणी का प्रयोग करें। जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
कन्या : भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकतीं है। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
तुला : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
वृश्चिक : रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव को ऐहशास करेंगी। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी।
धनु : उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित लाभ प्राप्त होगा।
मकर : पारीवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। प्रियजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नए संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कुंभ : सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।
मीन : किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।
Tweet![]() |