4 जनवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 04 Jan 2022 12:01:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 जनवरी, 2022 का राशिफल।


4 जनवरी, 2022 का राशिफल

मेष : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार आयेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
बृषभ : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में डालेंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे।                 
मिथुन : संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।                          
कर्क : आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से मन उत्साहित होगा।

सिंह : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।
कन्या : विभागीय परिवर्तन से कुच दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। घर का माहौल उत्साहित होगा।
तुला : आपकी व्यहार कुशलता ही आपकी पूंजी है। थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान करेगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। घर में खुशहाली रहेगी।
धनु : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।            
मकर : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत ब्यस्तता रहेगी।
मीन : स्वाभिमानी  स्वभाव वर्तमान जगत में तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment