सोमवार, 3 जनवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 3 जनवरी, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 3 जनवरी, 2022 का राशिफल |
मेष: कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
बृषभ: किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मिथुन: कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।
कर्क: कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा।
सिंह: प्रयासरत क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। मन को खराब विचारों से दूर रखें।
कन्या: वर्तमान में कठिनाईयों का सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।
तुला: कुछ कठिनाईयों का बोध हो सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
वृश्चिक: नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।
धनु: पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। विपरीतलिंगी के आकषर्ण से अपयश और लांछन के योग हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।
मकर: कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी।
कुंभ: बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।
मीन: प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। सम्बन्धों मे मर्यादा का खयाल रखें।
Tweet![]() |