2 से 8 जनवरी 2022 का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 से 8 जनवरी 2022 का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 2 से 8 जनवरी 2022 का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक ब्यय का योग है। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इसे संबंध मधुर बनेंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगी। महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने के लिए केंद्रित होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।
वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। संघर्ष के साथ कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। परिजनों के मध्य मधुर संवाद पर जोर दें। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों के स्नेह से उत्साहित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।
मिथुन-रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। मांगलिक कार्य हेतु सक्रिय होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क-परिजनों के एकत्रित होने से उत्साहित होंगे। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से पूरिपूण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन संभव। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।
सिंह-जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु तत्पर होंगे। परिजनों के मध्य मधुरता कायम रखें। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन व्याकुल होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
कन्या-आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। मांगलिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। आय के नये साधन सुलभ होंगे। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। आकस्मिक लंबी दूरी की यात्रा संभव। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। अच्छी भावनाएं नई उमंग का संचार करेंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
तुला-ईश्वरीय आस्था से मन में उत्साहित होगा। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। खाली समय में आपकामन परेशान होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। रचनात्मक दिशा में सक्रिय रहते हुए सकारात्मक कार्य करें। किसी अच्छे समाचार से मन प्रसन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृश्चिक-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अच्छे विचारों से प्रतिभा उजागर होगी। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पारिवारिक जिम्मेदारियों में ब्यस्तता बढ़ेगी। समय का पूर्ण उपयोग करें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगां से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
धनु-इस सप्ताह ईश्वरीय आस्थ में वृद्धि होगी। परिजनों के सान्निध्य से मन खुश होगा। मन समाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित हो सकता है।
एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का समय है। मन को रचनात्मक दिशा दें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। निकट संबंधों में कटुता संभव। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी एत्तं प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
कुंभ-कठिन दौर में भी आप सामान्य स्थिति में होंगे। घरेलू उलझनों को सुलझाने हेतु मन केंद्रित होगा। आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में केंद्रित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी।
मीन-ईश्वरीय आस्था से हर समस्या का समाधान होगा। किसी श्रेष्ठजन अथवा निकट परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। सभी परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। विषम स्थितियों में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा।
Tweet![]() |