बुधवार, 5 जनवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 5 जनवरी, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 5 जनवरी, 2022 का राशिफल |
मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का ऐहशास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नित्य एक जैसा दिन से वारियता होगी।
मिथुन : निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनावें। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें। घर में बैठे-बैठे उबन होगी।
कर्क : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिजनों के बातों को महत्व देवें। मन को कुछ रचनात्मक कार्य मे व्यस्त करें। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।
सिंह : आपकी रचनात्मकता को साकार रूप देने के लिए क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती हुई बातों के भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा।
कन्या : कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिन्ताओ को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।
तुला : जीविका के क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है। परिजनों के बीच सबकुछ समान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी।
वृश्चिक : मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा देवें। यह समय ईश्वरीय आस्था एवं सदकार्य का कहा जाएगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें।
धनु : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन नें स्थान न देवें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रीयता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बहिरमुखी बनें।
मकर : मन को रचनात्मक कार्य में लगावें। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगा। क्रोध पर नियंत्रण करें।
कुंभ : भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी। नित्य घर में खालीपन परेशान करेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाऐंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मीन : संतान एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण की आवश्यकता है। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीते हुए बातों को भूलने की चेष्ठा करें।
Tweet![]() |