सोमवार, 6 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 06 Dec 2021 12:03:51 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 6 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 6 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष: सब कुछ ठीक होते हुए भी अरुचि कर लगेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बन रहे हैं।  शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।     
बृषभ: दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बातों को भूलने की कोशिश करें। आलस्य का त्याग करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।         
मिथुन: कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें।              
कर्क: निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।           
सिंह: ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवाएं।          

कन्या: निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।          
तुला: कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां भी मन को दुखित कर सकती हैं।        
वृश्चिक: अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए अपने आपको ऊर्जावान बनाए रखें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति मन पर दबाव बनाएंगी।     
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा।            
मकर: किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव होगा।           
कुंभ: पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतित होगा। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।               
मीन: नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भावुक्ता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment