मंगलवार, 7 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 07 Dec 2021 12:02:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 7 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 7 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। घरेलू समस्याएं आपको चिंतित कर सकती हैं।
बृषभ : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।  कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।               
मिथुन : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।          
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन ब्यवस्था के लिए के चिंतां संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा।  भावनात्मक अभिव्यक्ति से मधुरता बढ़ेगी।          
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम हेतु मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। शिक्षा में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है।         
कन्या : काफी सारे अवरोधित कार्य हल होंगे। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव।         

तुला : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे।           
वृश्चिक : किसी नए कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या भाव न आने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होंगे।   
धनु : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। घर में खुशहाली रहेगी।                  
मकर : जीवन में आ रही कठिनाइयों से हीन भावना न पालें बल्कि अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी।            
कुंभ : कार्यकुशलता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।            
मीन : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment