5 से 11 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 Dec 2021 12:00:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


5 से 11 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।   
वृषभ-इस सप्ताह कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय है। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक सुख-साधनों की  लालसा बढ़ेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।   
मिथुन-शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। वाणी पर संयम रखें और संबंधों में मधुरता लायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।     
कर्क-हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियों की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कार्यक्षेत्र में बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। मन आर्थिक प्रगति के लिए तत्पर होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साहित होंगे।     
सिंह-किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। भविष्य संबंधित कुछ नकारात्मक विचारों से  प्रभावित होंगे। मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिऐ राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
कन्या-कुछ देनदारियां हतोत्साहित करेंगी किंतु सप्ताह के अंत में आकस्मिक धनागम से उत्साहित होंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।  
तुला-शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती हैं। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-मन पर अनैतिक विचारों को हावी न होने दें। लंबी दूरी की यात्रा संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रयासरत् कार्यों में सफलता की अनुभूति होगी। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।  विद्यार्थी कैरियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे।
धनु- पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य ही रंग लायेगी।
चिंता छोड़ सकारात्मक दिशा में परिश्रम करें। कर्जदारों  से कहासुनी संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से असन्तुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।     

कुंभ-कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। घरेलू उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। रविवार एवं मंगलवार को एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। अच्छी संभावनाएं मन को उमंगित करेंगी। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। विषम स्थितियों के मध्य धैर्य अथवा संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन में ढ़ेर सारी चिंताएं रहेंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ बनाएंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment