शुक्रवार, 29 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 29 Oct 2021 12:03:39 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 29 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 29 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।         
बृषभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।           
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।           
कर्क : रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।     
सिंह : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे परन्तु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।       

कन्या : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।        
तुला : दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।       
वृश्चिक : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित गरेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।    
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना ठीक नहीं है तथा निर्थक दूसरों की आलोचना भी न करें। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु मन प्रत्यशील होगा।
मकर : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।   
कुंभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार में समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।  किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।       
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा।  राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में सरगर्मियां बढ़ेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment