बृहस्पतिवार, 28 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 28 Oct 2021 01:12:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 28 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 28 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। घर में खुशहाली रहेगी।           
बृषभ : श्रेष्ठजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित रहेंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।           
मिथुन : नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव।           
कर्क : तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।              
सिंह : समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। अपने मन को किसी नये व रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।

कन्या : अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं उद्वेलित करेंगी।           
तुला : अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने हेतु तत्पर होंगे। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है।         
वृश्चिक : संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।          
धनु : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। कोई अचल सम्पत्ति संबंधित तनाव मन को परेशान करेगा।      
मकर : परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने।  घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की  समयानुकूल पूर्ति हेतु मन में चिंता रहेगी। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।      
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ नया न कर पाने में असमर्थता से मन परेशान रहेगा। पारिवारिक कार्यों में ब्यस्तता बनी रहेगी।      
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंध खराब होंगे। सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कायोंर्ं का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment