बुधवार, 27 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 27 Oct 2021 01:43:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 27 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 27 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक संबंध मधुर बनायें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नाजुक संबंधों के बीच  भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
बृषभ : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।                 
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा।
कर्क : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति मन चिंतित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।

सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। अनावश्यक मन में बेचैनी बढ़ेगी। भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिंतित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता रहेगी।
कन्या : एक जैसी दिनचर्या से मन बोर होगा। कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।               
तुला : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह दूसरों की आलोचना भी करना ठीक नहीं है।           
वृश्चिक : मन में उत्साहीनता रहेगी। अत: मन को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे।        
धनु : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलने वाली हैं।        
मकर : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें।    
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। मन में नीरसता व चिंताएं रहेंगी।              
मीन : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment