12 से 18 सितम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 12 Sep 2021 12:00:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 से 18 सितम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


12 से 18 सितम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। वक्त का अच्छा सहयोग आपको मजबूती से मिल रहा है। अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित रहेगा। आर्थिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कूशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां  संभव। परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-नई स्थितियों से नई प्रतिभाओं का संचार होगा। एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलताएं जल्द मिलेंगी। परीश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्यत: होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। जरूरी कार्यों में आलस्य न करें।   

मिथुन-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: मनोबल व धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आपके ऊपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। इसलिए हिम्मत न हारें। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कर्क-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। संघर्ष के साथ सफलताएं भी मिलेंगी। व्यवहार कुशलता से संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। परिवार में महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें।    
सिंह-मिलनसारिता से संबंधों को न प्रभावित होने दें। पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिलेशिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। सगे-संबंधों के बीच की अच्छी बातें याद रखें न कि खराब परिवार को एकजुट बनाने में तत्पर होंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है।  
कन्या-बीत बातों को भूलने का प्रयास करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। परिवार में अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    
तुला-इस सप्ताह कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। ईश्वरीय आस्था सुख-शांति का आभास होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव संभव। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं मन प्रभावित रहेगा। मन में नई अभिलाषाएं जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारी ब्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।  
वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों पूर्ति हेतु भी ध्यान दें। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। दूसरों की आलोचना न करें अथवा इधर-उधर की बातें न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय का योग है। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  
धनु-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।  
मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता होगी। पुराने संबंधों के प्रति कुछ प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।  आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।
मकर-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। एक तरफ पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। सामाजिक ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  
कुंभ-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  
मीन-मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: इसे जीवन के साथ अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment