सोमवार, 13 सितम्बर, 2021

Last Updated 13 Sep 2021 02:21:29 AM IST

जानिए आज सोमवार, 13 सितम्बर, 2021 का राशिफल,


सोमवार, 13 सितम्बर, 2021

मेष : अच्छे कार्यो द्वारा अच्छी छबि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय सम्भव। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।
शिक्षा में लापरवाही न करें।       
बृषभ : मन में किसी नये क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा। अच्छे कार्यो से परिजनों के दिल में जगह बनायें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नयी दिशा में सकारात्मक
सोच अवश्य रंग लायेगी।               
मिथुन : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यो में न गंवाए। निर्थक
चिन्ताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें।          
कर्क :व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।        

सिंह : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर
से दूर जाना पड़ सकता है।                 
कन्या : मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा। प्रतिभाओ के बावजूद भी हीन भाव से उन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा।           
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कुछ भविष्य की चिन्ताएं प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।          

वृश्चिक : अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से
व्यय संभव।            
धनु:  नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।             
मकर : नए क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव। नए संबंधों  के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होगी। मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह
होगा।             
कुंभ : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। कुछ पुरानी समस्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा।
मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।        
मीन : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।  भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी
बनें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment