शनिवार, 11 सितम्बर, 2021

Last Updated 11 Sep 2021 06:22:34 AM IST

जानिए आज शनिवार, 11 सितम्बर, 2021 का राशिफल


शनिवार, 11 सितम्बर, 2021

मेष: सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में

लाभ के आसार बनेंगे।  
बृषभ:पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की

समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।   
मिथुन : कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखने की

चेष्ठा करें।         
कर्क :  निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक

तत्वों से दूरी बनायें।     
सिंह : ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ

में जाया न करें।     
कन्या : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। निराशावादी विचारों का त्याग करें।  

महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।    
तुला : कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रुप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी कठिनाईयां भी मन को दुखित

कर सकती है।    
वृश्चिक : अत्यधिक कार्यो के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रीय करते हुए अपने आपको उर्जावान बनाए रखें। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन पर

दबाव बनाएंगी।        
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह

का संचार करेगा।      
मकर: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव होगा। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे

अवसर प्राप्त होंगे।      
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों विमुख न हो। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कायरें में व्यतीत होगा। नए कार्यो में व्यस्तता

बढ़ेगी।         
मीन: नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कायरे में संलग्नता से लाभ संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment