शुक्रवार, 10 सितम्बर, 2021

Last Updated 10 Sep 2021 03:38:40 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 10 सितम्बर, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 10 सितम्बर, 2021

मेष : पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिंतित कर सकती हैं। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का पूरा लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम
की आवयकता है।         
बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे।
जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : अत्याधिक कायरें की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी सभी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की
आलोचना करना ठीक नहीं है।     
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से
संबंधों में अच्छी छबि बनेगी।   
सिंह : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। परिश्रम के लिए
मन चिंतित होगा।      
कन्या : काफी सारे अवरोधित कायरें के हल होने के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में
आकर कोई निर्णय न लें।         
तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय
लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।      
वृश्चिक : हर बात को लेकर मन को गंभीर न होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित
परिश्रम के लिए मन तत्पर होगा।       
धनु : दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्याभाव न आने दें। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव
बनाएंगी।            
मकर : जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओ पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में
धनाभाव अवरोधक होगा।        
कुंभ : व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी। आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता से सफलता अर्जित करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी
अवसर मिलेंगे।     
मीन : किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशायें आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश में सगे-संबंधियों के प्रति द्वेष भाव न पालें। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व
क्रियीलता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment