बृहस्पतिवार, 26 अगस्त, 2021

Last Updated 26 Aug 2021 01:07:00 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 26 अगस्त, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 26 अगस्त, 2021

मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। अच्छे कायरें द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।       
कर्क:  बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।       
सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव।             
कन्या : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।         
तुला : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। घरेलू कायरें में अत्याधिक व्यय का योग है।         
वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्कता रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।         
धनु : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करें।      
मकर : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।      
कुंभ : अच्छे कायरें के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा।
मीन : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईष्र्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधियों के बीच खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment