शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021

Last Updated 27 Aug 2021 02:15:17 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021

मेष : वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। मन

को सकारात्मक दिशा में लगायें।      
बृषभ : अपने जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से

अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।   
मिथुन : किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम

व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।      
कर्क : बुद्धिमत्ता व परिश्रम के मिले-जुले संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान

संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी       
सिंह : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन

चिंतित होगा। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी।     
कन्या : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति

आकषर्ण बढ़ेगा।  
तुला : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशील रहेंगे। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की

सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।    
वृश्चिक : नई व्यावसायिक यात्राओं का योग है। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से जानकारों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति

निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।      
धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के

आसार बनेंगे।
मकर : वर्तमान कार्य से मन में असन्तिुष्ट उत्पन्न होगी। भविष्य के प्रति मन सशंकित रहेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन

करें। आलस्य का त्याग करें।     
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्कता बरतें। पारिवारिक

दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी।      
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें।  भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित

होगा। किसी नयी दिशा में सोच रंग लायेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment