बुधवार, 25 अगस्त, 2021

Last Updated 25 Aug 2021 12:59:34 AM IST

जानिए आज बुधवार, 25 अगस्त, 2021 का राशिफल


बुधवार, 25 अगस्त, 2021

मेष : वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। घर में खुशहाली रहेगी।        
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव। है।      
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। साहस व बुद्धिमता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे।      
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग लाभप्रद होगा। संतान संबंधित प्रयास सार्थक होंगे।      
सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर हावी होंगी। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी।      
कन्या : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।      
तुला : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।  कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।  महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे।      
वृश्चिक : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकारों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।         
धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें।           
मकर : भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्टि की अनुभूति करेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन् करें।        
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।       
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें।  किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment