मंगलवार, 17 अगस्त, 2021

Last Updated 17 Aug 2021 01:20:13 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 17 अगस्त, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 17 अगस्त, 2021

मेष : स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बनें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व
समझौतावादी बने रहने का प्रयत्न करें।    
बृषभ : प्रणय संबंधों में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में
तनाव संभव।          
मिथुन : भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में स्व:विवेक

सहायक सिद्ध हो सकता है।
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन में चिंता संभव। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।
सिंह : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है। अत: सावधान

रहें।   
कन्या : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। घर में खुशहाली रहेगी।   

    
तुला : नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयास करें। बीते हुए कल व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।        
वृश्चिक : परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियन्तण्रकर कर्तव्यों के निर्वहन में केंद्रित हों।     

 
धनु : आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन-सत्ता क्षेत्र से जुड़े लोगों के वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। रोजगार में

ब्यस्तता रहेगी।   
मकर : गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा प्राश्चित करें। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। पूर्वाग्रहवश मन में

किसी प्रकार की शंका न पालें।    
कुंभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को सक्रिय

करेंगे।       
मीन : पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी का

भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment