बुधवार, 18 अगस्त, 2021

Last Updated 18 Aug 2021 01:48:56 AM IST

जानिए आज बुधवार, 18 अगस्त, 2021 का राशिफल


बुधवार, 18 अगस्त, 2021

मेष : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य

के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : अच्छे समय की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की पूर्ति

हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मिथुन : भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ वर्तमान में जीयें। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण

क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
कर्क : माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ता हेतु परेशान होंगे। किसी नये क्षेत्र में नये उत्साह का संचार होगा। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए

आपको प्रेरित करेंगी।
सिंह : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।  नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न

होंगे।
कन्या : बीती बातों को सोच मन व समय खराब न करें। मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से ग्रसित होगा। बिगड़े संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक

हानि की आशंका है।
तुला : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचारों को त्याग भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। महत्वपूर्ण

संबंध को लेकर मन व्यग्र होगा।
वृश्चिक : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे

अवसर प्राप्त होंगे।
धनु : भविष्य संबंधी चिंताओं से प्रभावित होंगे। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक

तत्वों से दूरी बनायें।
मकर : पारिवारिक कार्यो में ब्यस्तता रहेगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।
कुंभ : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी

मन अरुचि का शिकार होगा।
मीन : अत्यधिक कायां के बोझ से मन बोझिल होगा। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। स्वास्थ्य  का पूरा ख्याल

रखें। राजनीतज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment