सोमवार, 16 अगस्त, 2021

Last Updated 16 Aug 2021 01:14:10 AM IST

जानिए आज सोमवार, 16 अगस्त, 2021 का राशिफल


सोमवार, 16 अगस्त, 2021

मेष : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर
रहना पड़ सकता है।      
बृषभ : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दे अच्छा होंगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।        
मिथुन : भविष्य के प्रति मन चिन्तित हो सकती है। स्वास्थ का ख्याल रखें। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता

है।
कर्क : आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायरे में गंवायेगा। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कायरे में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम

करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा।    
सिंह : बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवांरें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का

जन्म संभव।         
कन्या: प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। पुरानी बातों को भूल नए समय का स्वागत करें। शिक्षा

प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।         
तुला : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। जीविका में

सामान्य व्यस्तता रहेगी।        
वृश्चिक :  आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत:

इसे बदलें।         
धनु : संबंधों में सरल व सहनशील बने। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।  

मकर : किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे।      
कुंभ : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। खान-पान में परहेज रखें।      
मीन: नये कार्य में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंतण
रखें।   



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment