15 से 21 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 14 Aug 2021 11:46:23 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 से 21 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


15 से 21 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह भावुकता से प्रभावित रहेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

वृषभ-इस सप्ताह अच्छी भावनाएं मन में नई उमंग का संचार करेंगी। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। शासन-सत्ता के लोगों के लिए अनुकूल समय होगा। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। 

मिथुन-इस सप्ताह नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कर्क-काल्पनिकता से परे यर्थात् के धरातल पर अपनी योजनाओं को सार्थक करें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन होंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    

सिंह-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना न करें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। कर्जदारों  से कहासुनी संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लेनदेन में सावधानी अपेक्षित है। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है।

कन्या-भावनात्मक रिश्तों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में नई युक्तियों से विकास संभव। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। नये आसार से अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतज्ञों की निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं  शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।      

तुला-परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। अच्छे कार्यों से सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।   

वृश्चिक-किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। पुरानी मार्मिक बातें आज भी आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।    

धनु-मन ढ़ेर सारी चिंताओं से प्रभावित रहेगा। नौकरी में परिश्रमवश मन खिन्न होगा। व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियो के लिए ब्यस्तता का समय होगा। राजनीतिज्ञों कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रोजगारी व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

मकर-अवरोधित कार्य हल होंगे। एक बात आप अपने दिमाग में बिठा लें कि क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें। परीस्थितियां बदली हैं और अब नई प्रकार की चुनौतियां आपके सामने हैं, जिनका नये तरीके से सामना करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बदलाव जरूरी है, क्योंकि आपके कार्य की पुरानी व्यावसायिक आवश्यकताएं पुरानी हो चुकी हैं। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।

कुंभ-पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लग सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को  परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। रोजगार में ज्यादा श्रम से अरुचि होगी किंतु इसका दूरगामी परिणाम लाभकारी होगा। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छबि को कुप्रभावित कर सकता है। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।   

मीन-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट  संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का भावनात्मकक स्नेह प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment