शनिवार, 14 अगस्त, 2021

Last Updated 14 Aug 2021 06:37:34 AM IST

जानिए आज शनिवार, 14 अगस्त, 2021 का राशिफल


शनिवार, 14 अगस्त, 2021

मेष : संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।        
बृषभ : परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने हेतु केंद्रित होगा। गलतियां स्वीकारते हुए संबंधियों के बीच क्षमायाचना करें और शांत भाव से उसका प्राश्चित भी करें। घर में खुशहाली रहेगी।           
मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच नैतिक मर्यादा का पालन करें। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। भविष्य संबंधी योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।                
कर्क : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। निकट संबंधों में कर्तव्यनिष्ठ बने। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य मिलेगा। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।          
सिंह : धार्मिक व पारंपरिक कायरें में मन केंद्रित होगा। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।
कन्या : नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें। मन अच्छे विचारो से प्रभावित  होगा। ऊंची महत्वाकांक्षाएं प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।            
तुला : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। बीते समय को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें।          
वृश्चिक : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। मन पर नियन्तण्ररखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से मतभेद संभव।
धनु : मन धनागम की नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मन में  सगे-संबंधों के प्रति शंका उत्पन्न हो सकती है। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।           
मकर : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे।  अपने सुख-दुख छोड़ परिजनों को देखें।           
कुम्भ : परिवार को एकजुटता के साथ चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।            
मीन : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। कुछ आर्थिक देनदारी मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। कर्जदारों से मन परेशान रहेगा। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment