शुक्रवार, 13 अगस्त, 2021

Last Updated 13 Aug 2021 12:51:25 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 13 अगस्त, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 13 अगस्त, 2021

मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। भावुकता व्यावहारिक के

अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत व्यावहारिक बने।        
बृषभ : किसी संबंध को लेकर मन काफी संजीदा होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर

केंद्रित करें। परिजनो के अनुकूल चलें।  
मिथुन : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता

है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।        
कर्क : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। रोजगार में ब्यस्तता के साथ कुछ समय परिजनों के लिए भी निकालें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां संभव। प्रयासरत कोई

कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।      
सिंह : काफी दिन से कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। कुछ नई

घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।         
कन्या : कुछ नई ब्यस्तताएं सामने आएंगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। भाग्य से प्राप्त सभी स्थितियों के मध्य समझौतावादी बनें। आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण

दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।                   
तुला : कुछ पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। प्रतिभाओ के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कुछ संबंधों को लेकर मन खिन्न होगा। कुछ नये

उत्साह व कार्यक्षमता की अनुभूति करेंगे।          
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कायरे में समय बर्बाद कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।

सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।
धनु : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ

होंगे। समस्याओं का समाधान होगा।             
मकर : हमेशा मजाक के मूड में रहना ठीक नहीं है। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण

कार्य हल होने के आसार बनेंगे।             
कुंभ : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। योजनाओं के

फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
मीन : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनइयां दूर होंगी। किसी नये संबंध से लाभ होगा। अच्छे कायरें से परिजनों के दिल में जगह बनायें। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध

से मन दुखित होगा। यावसायिक यात्रा संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment