बृहस्पतिवार, 12 अगस्त, 2021

Last Updated 12 Aug 2021 04:02:03 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 12 अगस्त, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 12 अगस्त, 2021

मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में

समस्याओं से हतोत्साहित न हों।    
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छी भावनात्मक

अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।            
मिथुन : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों

में कटुता पैदा न होने दें।        
कर्क : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग

लायेगी। घर में खुशहाली रहेगी।    
सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे किंतु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि हो सकती है। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित

करेंगी।       
कन्या : असीम प्रतिभाओ के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।  नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव।

महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य न करें।      
तुला : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं

में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।               
वृश्चिक : दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी

संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें एवं बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से

मन प्रसन्न होगा।     
मकर : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। जीवन साथी के प्रति मधुरता बढ़ेगी। रोजगार में लाभकारी

स्थिति रहेगी।   
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद-व-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिक

सक्रियता बढ़ेगी।        
मीन : नये कार्यों की पूर्ति में प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिकता में

तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment