बुधवार, 11 अगस्त, 2021

Last Updated 11 Aug 2021 02:24:15 AM IST

जानिए आज बुधवार, 11 अगस्त, 2021 का राशिफल


बुधवार, 11 अगस्त, 2021

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता

जैसी स्थिति न बनने दें।          
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। जीवन साथी का

भावनात्मक सहयोग मिलेगा।            
मिथुन : दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण

निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।             
कर्क : रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।      
सिंह : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न

होगा। रोजगार की समस्याएं हल होंगी।       
कन्या : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें

क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।         
तुला : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। नैतिक-अनैतिक के बारे में

सोचने वाला मन परेशान होगा।          
वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी

विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।   
धनु : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर न करें एवं बिना वजह दूसरों की आलोचना भी करना ठीक नहीं है। नये कार्यों के

क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।      
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति से खुश रहेंगे। समस्याओं का समाधान होगा, बस समय का इंतजार करें। जीवन

साथी का स्नेह मिलेगा।     
कुंभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। पुरानी

घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।          
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

राजनीतिज्ञों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment