मंगलवार, 10 अगस्त, 2021

Last Updated 10 Aug 2021 02:55:51 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 10 अगस्त, 2021 का राशिफल




मंगलवार, 10 अगस्त, 2021

मेष : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यो

में लापरवाही न करें।         
बृषभ: नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। आलस्य का

त्याग करें।        
मिथुन:  कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। विवाद में न पड़ें। जीविका के क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा।    

   
कर्क: महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति लापरवाही न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के

दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे।       
सिंह : बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का

जन्म संभव।           
कन्या : आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायरे में गंवाएगा। घरेलू कायरे में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित

होगा।       
तुला: परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होने के आसार बन रहे हैं। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं।     

     
वृश्चिक : समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। महत्पूर्ण कायरे में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत:

इसे बदलें।  
धनु : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कुछ अच्छे आसार जीवन में उत्साह का संचार करेंगे।        
मकर: कोई महत्पूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार बन रहे हैं। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंध में कटुता

पैदा कर सकती है।       
कुंभ: बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। खान-पान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। महत्पूर्ण कायरे में

साधनाभाव परेशान करेगा।      
मीन : नये कार्यो में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर

नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment