1 से 7 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 01 Aug 2021 12:06:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 से 7 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


1 से 7 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पारिवारिक जिम्मेदारियों में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय का योग है। दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्यों में ब्यस्त रहेगा। कुछ चिंतायें मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थीगण अपनी शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लांछन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।

वृषभ-इस सप्ताह अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। आपको धैर्य से काम लेना होगा। संचित धन के व्यय से परेशन होंगे। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। ईश्वर पर आस्था रखें समय के साथ सब ठीक होगा। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। संघर्ष से भरे दिनों में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। गलत प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

मिथुन-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। श्रेष्ठजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। नये आसार अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करवायेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रहवश से आशंकित मन पर नियंत्रण रख स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। आवेश में लिये निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।   

कर्क-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। संवेदनशीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। नैतिक जिम्मेदारियों को लेकर सजग हों। कुछ पुरानी घटनाएं मन को परेशान करेंगी। मन को रचनात्मक दिशा दें। महत्वकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  

सिंह-मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। आपका अवयस्कतापूर्ण व्यवहार कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। प्रयासरत् क्षेत्रोह में सफलता की अनुभूति होगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में चिंताओं का समावेश होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यवहार कुशलता से प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।  

कन्या-इस सप्ताह कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी। बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  


तुला-नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। कुछ संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। जीवन साथी की कुछ बातें परेशान करेंगी। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। अब आपको कुछ ज्यादा परिश्रम कर कुछ कर दिखाना है। सुंदर संभावनाएं मन में नई उमंग का संचार करेंगी। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। सोमवार एवं मंगलवार को भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग बन रहा है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।

धनु-कुछ नया करने का सुनहरा अवसर है। परिजन की चिंता मन को परेशान करेगी। नित्य की जरुरतों की पूर्ति में अभाव का सामना करना पड़ सकता है। मन को धार्मिक कार्यों में केंद्रित करें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। अनावश्यक समय की बर्बादी न करें।

मकर-उत्साहहीन दिनचर्या से बाहर निकलें।  परिवार में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। घरेलू वातावरण से असंतुष्टि संभव। घर में बुजुगरे के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वर्तमान समय में आर्थिक संकट परेशान करेगा तथा उलझनों भरा सप्ताह होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

कुंभ- भविष्य के प्रति चिंताएं मन को परेशान करेंगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता संभव। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से बोझिल होंगे। आर्थिक कठिनाइयों से मन उदास होगा। स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता होगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायी हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। विषम स्थितियों में धैर्य से काम लें। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुचांगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंध बनेंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment