शनिवार, 31 जुलाई, 2021

Last Updated 31 Jul 2021 08:44:42 AM IST

जानिए आज शनिवार, 31 जुलाई, 2021 का राशिफल


शनिवार, 31 जुलाई, 2021

मेष : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से समस्याएं हल कर लेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक जरुरतों में व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
मिथुन : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।  कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अनावश्यक व्यय पर नियंतण्ररखें। नित्य एक जैसी दिनचर्या से मन में उत्साहीनता पैदा होगी।
कर्क : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
सिंह : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपकी गरिमा बढ़ेगी। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।  
कन्या : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें एवं निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।    
तुला : शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे।
वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिकारक हो सकती है। अनावश्यक व्यय पर नियंतण्ररखें। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। रोजगार संबंधी अनिश्चितता से मन परेशान होगा।
धनु : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरनें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। एक जैसी दिनचर्या से उदास रहेंगे।        
मकर : भौतिकवाद की चकाचौंध से प्रभावित रहेंगे एवं अभाव का एहासास होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।              
कुंभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल व कुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।     
मीन : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य का त्याग करें। भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment