शुक्रवार, 30 जुलाई, 2021

Last Updated 30 Jul 2021 08:38:10 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 30 जुलाई, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 30 जुलाई, 2021

मेष : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।     
बृषभ : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।        
मिथुन : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।         
कर्क : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। घरेलू कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।        
सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के  आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें। बड़ों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी।        
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुबिधाओं को त्योग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित होंवे। सम्बन्धों का भरपूर लाभ मिलेगा।          
तुला : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं  कष्टकारी होंगी। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।           
वृश्चिक : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।  
धनु : तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।          
मकर : बीती बातों का भूलने की चेष्ठा करें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन को रचनात्मक व सकारात्मक दिशा दें। सगे-संबंधों के बीच मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें।        
कुंभ : परिजनों के मध्य सामान्जस्य बिठाने की चेष्ठा करें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। परिजनों के सुख-दुख को लेकर मन में चिंता संभव।           
मीन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में मन केंद्रित होगा। परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment