18 से 24 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 18 Jul 2021 12:00:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 से 24 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


18 से 24 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। मन कई तरह की इच्छाओं से प्रेरित हो उसे फलित हेतु केंद्रित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से दुखित होंगे। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।

वृषभ-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें।  प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।  

मिथुन-इस सप्ताह  संघर्ष के साथ नई सफलताओं की मंजल पर चढ़ेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो सफलता जल्द मिलेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धैर्य व विवेक से निर्णय लें।  रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

कर्क-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।  

सिंह-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण से तनाव संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण होगा। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।

कन्या-अनवरत् परिश्रम द्वारा सफलताएं अर्जित करेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। परिवार में कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन परेशान होगा। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी।  मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   

तुला-एक तरफ परिवार में कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों को काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन होगा। 

वृश्चिक-इस सप्ताह सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। रविवार एवं सोमवार थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर रस्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करायेगा। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। जरूरी कार्यों में आलस्य न करें।   

धनु-वर्तमान समय में जीवन के समझौता करके ही चलना पडेगा। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। अस्थिर मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना करना छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।  

मकर-कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को  मधुर बनायें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  

कुंभ-ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में क्षमता के साथ कार्यरत रहें। आपके उपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने लोकप्रिय होंगे। नैतिक कर्तव्यो के प्रति सजग होना आवश्यक है। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।

मीन-कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से उन्मादी प्रवृत्ति बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। आपके जीवन में जल्द ही कठिनाइयों का समापन होगा। रविवार एवं सोमवार को मन अच्छी अभिलाषाओं से प्रभावित रहेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment