सोमवार, 19 जुलाई, 2021

Last Updated 19 Jul 2021 09:11:50 AM IST

जानिए आज सोमवार, 19 जुलाई, 2021 का राशिफल


सोमवार, 19 जुलाई, 2021

मेष : किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विास कायम करें।             
बृषभ : अत्यधिक भावुक्ता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।                    
मिथुन : भावुक्ता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने भाग्य को कोसना छोड़ समय का सकारात्मक दिशा में लगायें। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे।           
कर्क : आपकी  स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होती नजर आएगी। मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएगा।       
सिंह : आप में दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।         
कन्या : भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है।  असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है।
तुला :  भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नहीं।        
वृश्चिक : परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।         
धनु : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए ऊर्जा की अनुभूति करेगें। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।            
मकर :  महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आयेगा।           
कुंभ: नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
मीन : शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा। भावना प्रधान मन जल्दी ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है।      



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment