मंगलवार, 13 जुलाई, 2021 का राशिफल

Last Updated 13 Jul 2021 09:16:38 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 13 जुलाई, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 13 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।    
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। असीम प्रतिभा के बावजूद आपकी नकारात्मक मनोस्थिति प्रगति में बाधक होगी। आवेश में कोई निर्णय न लें।            
मिथुन : व्यहार कुशलता से लोकप्रिय होंगे। काफी दिनों से प्रयासरत महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कायरे में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।                  
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलायेगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।
सिंह : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी।               
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।                     
तुला : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह प्राप्त होगा।          
वृश्चिक : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव।             
धनु : भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।           
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा।        
कुंभ : हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।             
मीन : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। विभागीय परिवर्तन से दिक्कतें रहेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment