बुधवार, 14 जुलाई, 2021

Last Updated 14 Jul 2021 09:06:57 AM IST

जानिए आज बुधवार, 14 जुलाई, 2021 का राशिफल


बुधवार, 14 जुलाई, 2021

मेष : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। घरेलू कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
बृषभ : अपनी दिनचर्या को सुधारें एवं स्वयं को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। गैर सांस्कारिक कायरें की आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।
मिथुन : राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। खराब संगत से दूरी बनायें। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।
कर्क : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। हर समय स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
सिंह : मधुर वाणी से सगे-संबंधों के बीच लोकप्रिय होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति साधनाभाव से मन चिंतित होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी।
कन्या : अच्छे व्यवहार से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पारंपरिक कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वो की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।
वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम करें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी।
धनु : अत्याधिक कायरें का बोझ अकेली जान पर पड़ सकता है। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
कुंभ : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।
मीन : कायरे की अत्याधिकता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिन्ता उत्पन्न करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment