शनिवार, 3 जुलाई, 2021 का राशिफल

Last Updated 03 Jul 2021 08:51:12 AM IST

जानिए आज शनिवार, 3 जुलाई, 2021 का राशिफल




शनिवार, 3 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।   
बृषभ : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा।            
मिथुन : शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है।  भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकतीं है।        
कर्क : लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी। भावनाव से उद्वेलित आपका मन  निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साति करेंगी।             
सिंह : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।समाज में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में रहत मिलेगी।          
तुला : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभावका का ऐहशास करेंगी।         
धनु : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।       
मकर : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार है।
कुंभ : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है।
मीन : भावनाओं पर नियन्तण्रकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment