शुक्रवार, 2 जुलाई, 2021 का राशिफल

Last Updated 02 Jul 2021 09:09:39 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 2 जुलाई, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 2 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। संतान से संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।।          
बृषभ : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय अपेक्षित है। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुबिधाओं को त्याग सही एवं स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।   
मिथुन : रोजगार में आपकी  महत्ता बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रिय होंगे।           
कर्क : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी शिकायत पर खुलकर बात करें।            
सिंह : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधश्र व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।             
कन्या : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी।     
तुला : कुछ नई सफलता से खुद की क्षमता का एहसास होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।        
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।         
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव।           
मकर : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।            
कुंभ : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मकता से ग्रसित होगा। नवीन आशायें नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।     
मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। नकारात्मकता को छोड़ें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment