4 से 10 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 03 Jul 2021 11:41:11 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 से 10 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


4 से 10 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-रोजगार क्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और अच्छी सफलताएं अर्जित करेंगे। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी। पुरानी समस्याएं हल होंगी। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। रोजगार संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध से निकटता छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। अत: सतर्क रहें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

वृषभ-अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुशल बौद्धिक क्षमता से समस्याओं का हल करेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी  सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। संबंधियों के सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।

मिथुन-दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं को सुधारें। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक लाभ के आसार से मन  उत्साहित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलने का प्रयास करें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।       

कर्क-मन को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करें। मांगलिक क्रिया-कलापों में ब्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू दायित्वों की पूूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। नौकरी-पेशे में लोकप्रिय होंगे। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा निकट व्यक्ति के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। भावुकतावश किसी संबंधी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं को उत्साहित करेंगी। रोजगार में आपका श्रम रंग लएगा। निकट  संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ेंगी।   

सिंह-कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। संतान संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें। चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। परिजनों को लेकर मन थोड़ा चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों के पूर्ति हेतु समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली से लोकप्रिय होंगे। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।    

कन्या-उच्च मनोबल व बौद्धिक क्षमता द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थितियों में अपने हर दायित्वों की पूर्ति कर लेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। पुरानी समस्याएं हल होंगी। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण मन में कष्ट संभव। अत्याधिक व्यय से चिंतित होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर सगे-संबंधों में लोकप्रिय बनें। कोई इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।   

तुला-किसी प्रकार की कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। अत: सतर्क रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति को लेकर मन परेशान होगा। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार दिखेंगे। रविवार एवं सोमवार को अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये विषय अथवा ज्ञानार्जन के प्रति आकषिर्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आपका उच्च कल्पनील मन नयी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से लांछन के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव लेकिन अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बनेगा।  

वृश्चिक-मन इधर-उधर की बातों से विचलित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार में काफी दिनों से आ रहे अवरोध समाप्त होंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताओं का जिम्मेदार परिस्थितियों को ठहराना ठीक नहीं है। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं को सुधारने का प्रयास करें।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन प्रभावित होगा। कुछ नये संबंधों में प्रगाढ़ता लाभकारी होगी।   

धनु-इस सप्ताह आपका मन कार्य-पेशे में पूर्ण रुप से केंद्रित होगा। निर्थक दूसरों के मामले में न पड़ें, अन्यथा हानिकारक स्थिति हो सकती है।  संघर्ष व परिश्रम से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। गलत लोगों के साथ निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण उदेश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को अपनी मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मन समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।

मकर-कुछ नकारात्मक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। अविवाहितों के विवाह संबंधी प्रक्रियाएं गति पकड़ेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। राजनीतिज्ञों अथवा राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रयासरत क्षेत्रों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को नवीन योजनाओं द्वारा कार्यों को पूर्ण करेंगे। लाभ के नये अवसर मिलेंगे।  बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। खानपान में सतर्कता बरतें।

कुंभ-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। विविध प्रकार की भावनात्मक कठिनाइयां संभव परन्तु कुछ ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने हेतु परिजनों की मतानेकता से मन असन्तुष्ट होंगे। कुछ नई आकाक्षाएं परेशान करेंगी। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नई रुचि से नये व्यक्तित्व के निर्माण मे सहायक होगी। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।

मीन-अब सही दिशा में सकारात्मक प्रयास की जरूरत है। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ नई चिंताएं मन प्रभावी होंगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छवि को कुप्रभावित करेगा। कठिनाइयों के इस दौर से निकलने का समय आ गया है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घर-परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियों की सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।

समयलाइव डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment