शनिवार, 19 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 19 Jun 2021 08:33:32 AM IST

जानिए आज शनिवार, 19 जून, 2021 का राशिफल


शनिवार, 19 जून, 2021 का राशिफल

मेष : प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा।      
बृषभ : नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंतण्ररखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने की संभावना है।
मिथुन : खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।            
कर्क : आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है। भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। घर में खुशहाली रहेगी।  
सिंह : महत्वपूर्ण कायार्ें के प्रति आलस्य न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन में चिंता संभव।      
कन्या : अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।          
तुला : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे।     
धनु : आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लाने का प्रयास करें।       
मकर : अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा।       
कुंभ : जीविका क्षेत्र में प्रगति के होगी तथा किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य का त्याग करें। परिश्रम द्वारा धनागम संभव।      
मीन : सुख-साधन हेतु व्यय संभव। किसी यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है। जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।   



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment