बृहस्पतिवार, 3 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 03 Jun 2021 09:02:33 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 3 जून, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 3 जून, 2021 का राशिफल

मेष : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयंको पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
बृषभ : मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी।  माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में लाभ के आसार हैं। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी।   
मिथुन : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधियों के बीच प्रभावी बनेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।         
कर्क : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।  भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी किंतु कुछ परेशानी रहेंगी।
सिंह : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होने से महत्ता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।        
कन्या : कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।           
तुला : दुबिधाओं का त्याग कर सही योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। इस पर काबू रखें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। उच्छृंखलता पर नियन्तण्ररखें।    
वृश्चिक : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।       
धनु : दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। बाहर में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर भी समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।   
मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आपकी प्रगति संभव। धनागम के स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति हों।          
कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे।      
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय होने के आसार हैं। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन सामाजिक मर्यादा का भी ध्यान रखें। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment