30 मई से 5 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई से 5 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 30 मई से 5 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-इस सप्ताह अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को भी सार्थक करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से परेशान रहेंगे। महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
वृषभ-बौद्धिक क्षमता द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनाकर विषम स्थितियों का सामना करने के लिए तत्पर होंगे। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। कुछ पारिवारिक चिंताएं परेशान करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न कर, किसी रचनात्मक दिशा में केंद्रित हों। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। यात्रा द्वारा लाभ होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे।
मिथुन-उच्च महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी किंतु कार्यों को कल पर न टालें। आकस्मिक कुछ कठिनाइयां एवं अर्थाभाव परेशान करेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु आपका अस्थिर व दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कायार्ें में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।
कर्क-कुछ छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़, घर में उत्साह का माहौल रहेगा। मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता लायेगा परंतु अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। सामाजिक कायार्ें व संबंधों के निर्वहन में व्यय से कठिनाइयां संभव। घरेलू एवं मांगलिक कायार्ें में संलग्न रहेंगे। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता लाभान्वित करेगी।
सिंह-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। क्रियाशीलता से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार का कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
कन्या-इस सप्ताह संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद अपयश की आशंका है। स्वास्थ्य में सावधानी अपेक्षित है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों से लाभ संभव हो सकेगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
तुला-आपका महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता से दुखित होगा। महत्वपूर्ण निर्णय को विवेक से लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
वृश्चिक-निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। अत: संबंधों में विनम्र बने। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंधों से लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीति क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए उनके विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। मौसम के अनुसार थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे लेकिन अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
धनु-अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को भी सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। रचनात्मक व महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
निकट संबंधियों का स्नेह प्राप्त होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मकर-ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छबि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। यदि आप तकनीकी अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय चल रहा है। अत: अवसरों का भरपूर लाभ उठायें। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निकट संबंधों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद होगा। किसी लंम्बी दूरी के यात्रा की योजना बनेगी। सामाजिक व मांगलिक कायार्ें में आपकी भागेदारी बढ़ेगी।
कुंभ-भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। अत्याधिक लगाववश अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिंतित होगा। प्रशासनिक लोगों से निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे
मीन-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयों, उदर विकार और विरोधियों के प्रबलता की आशंका है परन्तु धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न ले, अन्यथा हानि संभव।
Tweet![]() |