मंगलवार, 18 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 18 May 2021 09:01:15 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 18 मई, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 18 मई, 2021 का राशिफल

मेष : परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयत्न करें। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बनें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।   
बृषभ : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध को लेकर परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।         
मिथुन : पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसे में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातो का बुरा न माने।       
कर्क : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा।       
सिंह : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है। अत: सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है।   
कन्या : किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।      
तुला : बीते समय व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें।       
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंतण्ररख अपने कर्तव्यों के निर्वहन में केंद्रित हों। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।     
धनु : स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। घर में खुशहाली रहेगी।   
मकर : आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचक बने और शांत भाव से उसका प्राश्चित भी करें।   
कुंभ : परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे।     
मीन : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। इसे सुधारें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment