सोमवार, 17 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 17 May 2021 09:09:14 AM IST

जानिए आज सोमवार, 17 मई, 2021 का राशिफल




सोमवार, 17 मई, 2021 का राशिफल

मेष: महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।     
बृषभ: परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की कोशिश करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होने के आसार हैं।       
मिथुन: सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्य में बर्वाद न करें।      
कर्क: भविष्य के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कायरे में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा।    
सिंह: बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव।        
कन्या:  परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। पुरानी बातों को भूल नए समय का स्वागत करें। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।       
तुला: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है।    
वृश्चिक: लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं।        
धनु: परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। संबंधों में सरल व सहनशील बनें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।        
मकर: पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।     
कुंभ: बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। खान-पान में परहेज रखें। बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।     
मीन: वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंतण्ररखें। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment