16 से 22 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 15 May 2021 11:59:50 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 से 22 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


16 से 22 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह मन नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की अशंका है। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।   
वृषभ-इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। भौतिक सुख-साधनों में व्यय संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। शासन- सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावयक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।     
मिथुन-इस सप्ताह आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। मन कई सारी चिंताओं से प्रभावित रहेगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता संभव। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग सेआपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को  क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कर्क-इस सप्ताह अवरोधित कार्य हल होंगे। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए समय का इंतजार करें। पुरानी समस्याओं के समाधान आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवण आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुालता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।   
सिंह-किसी नये कार्य में रुचि से नये उत्साह का संचार होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी। घरेलू उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
कन्या-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। निकट संबंधियों के मध्य भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। बढती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रयता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुालता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।     
तुला-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। बहुत दिनों से आपके ऊपर भावुकता हावी हो रही है। इस सुधारें। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
वृश्चिक-अच्छी संभावनाएं मन में नई उमंग का संचार करेंगी। संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें, क्योंकि निकट संबंधों में कटुता ला सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। पुरानी मार्मिक बातें आज भी आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
धनु-इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लेवें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता भरा समय होगा।
अपने उपर नकारात्मकता को प्रभावी न होने दें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़े उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यवसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रसन्नता रहेगी।
मकर-वर्तमान स्थितियों में बदलाव आ गया है और नई प्रकार की चुनौतियां खड़ी हैं। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आपके व्यक्तित्व में बदलाव जरूरी है क्योंकि कार्य की पुरानी स्थितियां बदल चुकी हैं। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन प्रगाढ़ता बढ़ाएगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता लाभकार होगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
कुंभ-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। शिक्षा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। रोजगार में अरुचि होगी किंतु दूरगामी परिणाम लाभकारी होगा। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। 
मीन-इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों से विकास का मार्ग बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंन्चत कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनाएगा। जीवन में आने वाली समस्याओं से न डरें बल्कि उनका डटकर सामना करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment