बुधवार, 19 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 19 May 2021 08:49:24 AM IST

जानिए आज बुधवार, 19 मई, 2021 का राशिफल


बुधवार, 19 मई, 2021 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।      
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।   
मिथुन : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।        
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा। किसी नये क्षेत्र में नये उत्साह का अनुभव होगा। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।    
सिंह : कायरे के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।       
कन्या : मन भविष्य संबंधी चिंताओं से प्रभावित रहेगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है।     
तुला : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। बीती हुई बातों को सोचकर अपना मन व समय दोंनो न खराब करें।  किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन व्यग्र होगा।           
वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें।        
धनु : अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। भविष्य की चिंताएं मन प्रभावी होंगी।        
मकर : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। परिजनों का सान्निध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। पारिवारिक कायरें में व्यस्तता बनी रहेगी।        
कुंभ : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।          
मीन : कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment