शुक्रवार, 12 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 12 Mar 2021 03:19:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 12 मार्च, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 12 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष :  अत्यधिक कार्यो के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र की व्यस्तता बढ़ेगी।    
बृषभ:  जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अत्यधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा।            
मिथुन : किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें हैं। नए कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएगें। ग्रहों की अनुकूलता से प्रयत्न सार्थक होंगे।  
कर्क : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।  जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।          
सिंह : ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।          
कन्या : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। आलस्य का त्याग करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।         
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें निकटस्थ संबंधों का सानिध्य प्राप्त होगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे।   
वृश्चिक : संबंधों में नैतिक कर्तव्यों विमुख न हो। भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कायों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा।            
धनु : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा।    
मकर : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें किसी प्रणय संबंध को लेकर मन परेशान होगा। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी।        
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यो में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।        
मीन: सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।                       



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment